Maharaja Ranjit Singh College
of Professional Sciences, Indore

Affiliated to DAVV Indore & RGPV Bhopal | NAAC Accredited B++(2.99)

हमारी जनजातियां हमारा गौरव!

इन्दौर 15 नवंबर 2022 महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर 'जनजातिय नायकों का स्वतंत्रता संग्राम में योगदान " विषय पर व्यख्यान आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के चेयरमेन डॉ. राम श्रीवास्तव ने की। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आनंद निघोजकर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय समुदाय सांस्कृतिक संप्रभुता का संरक्षक है व उनकी जीवन शैली पर अनुसंधान की आवश्यकता है।

वर्तमान पीढी जो आजादी के साथ जीवन जी रही है व जनजातीय नायकों की कर्जदार है और यह हमारा दायित्व है कि हम उनके बलिदानों को सदैव याद रखें। चेयरमेन डॉ. राम श्रीवास्तव ने जनजातियों के बीच बिताये अपने कार्यकाल के अनुभव सांझा किए और कहा कि हम सभी को आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति व विरासत को सहेजने का संकल्प लेना चाहिए।

डायरेक्टर डॉ. इरा बापना ने राचक कहानी के माध्यम से बताया कि बिरसा मुंडा ने किस तरह आजादी की अलख सुदूर देश के कोने तक पहुंचाई।
छात्र ओमकार दुमालदार हर्ष जैन व गौरव गंगरेकर ने जनजातीय नायकों के आजादी आंदोलन में योगदान को रेखांकित किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महाविद्यालय के प्राध्यापक तथा विद्यार्थी भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन प्रो. शिफा गोयल एवं आभार प्रदर्शन प्रो. हर्षिता शर्मा ने किया।